फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : घर से लापता चार किशोरियां बरेली में मिलीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से पुलिस ने उतारा

Sun, 23 Mar 2025 05:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
विज्ञापन
किशोरियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम को एक ही गांव की चार किशोरियां अचानक लापता हो गई, देर शाम तक जब सभी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोज बिन शुरू कर सूचना पुलिस दी, पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी l

विज्ञापन


लापता किशोरियों की बरामदगी के लिए सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में भरवारी चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने चारों किशोरियों को बरेली जक्शन से जीआरपी की मदद से बरामद कर लियाा।उन्होंने बताया कि चारों युवतियां घर से बृहस्पतिवार की शाम भरवारी रेलवे स्टेशन से संगम एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर अलीगढ़ पहुंची और वहां स्टेशन पर उतर गई, तब तक ट्रेन छूट गई तो अलीगढ़ से दूसरी ट्रेन से दिल्ली सेंट्रल पहुंची और स्टेशन से बाहर निकल कर रुकने के लिए कमरा ढूंढने लगी। उन्हें कमरा नहीं मिला तो वहीं से उन्हीं में एक किशोरी की दादी वाराणसी में रहती थीं, तो सभी वहीं से वाराणसी जाने के लिए वही से एक सिम खरीद कर घर से साथ लेकर गई।

मोबाइल फोन में लगाया तो पुलिस द्वारा सर्विलांस में लगाए गए फोन की लोकेशन दिल्ली मिली। जैसे ही दिल्ली के लिए रवाना होती तब तक चारों की वाराणसी जाने वाली ट्रेन में लोकेशन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में मिली तो रनिंग स्टेटस देखकर पुलिस ने मुरादाबाद मुख्यालय और बरेली जीआरपी से संपर्क किया। बरेली जक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही चारों किशोरियों को उतरकर पूछताछ की गई और चाइल्ड लाइन के नेतृत्व में भरवारी पुलिस ने अपने सुपुर्दगी में लेकर वापस लाए और विधिक कार्यवाही कर सभी को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें