फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज में ज्वेलरी समेत चार दुकानों में चोरी

विज्ञापन
Four shops including jewelery stolen in Kokhraj - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोखराज में ज्वेलरी समेत चार दुकानों में चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/भरवारी। कोखराज कोतवाली इलाके की दो बजारों में सोमवार रात चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप सहित चार दुकानों से हजारों की नकदी व सामान पार कर दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पर पीड़ित कारोबारियों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इमामगंज निवासी आकाश वर्मा ने स्थानीय बाजार में आभूषण की दुकान खोल रखी है। सोमवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। मंगलवार सुबह बाजार के लोगों ने आकाश को फोन करके बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा है। जानकारी पर आकाश मौके पर पहुंचा। दुकान में चोरी हुई थी। आकाश की सूचना पर मूरतगंज चौकी प्रभारी सुबेदार बिंद फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कैश काउंटर व शोरूम तोड़कर वहां रखे गहने चोर उठा ले गए थे। आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर नकदी-जेवरात सहित करीब पांच लाख का माल समेट ले गए। इसी तरह बिसारा चौराहे पर स्थित सुनील यादव के मेडिकल स्टोर में भी चोरी की गई। चोर शटर टेढ़ाकर पांच हजार नकद व 15 हजार की दवा उठा ले गए थे। गिरसा में भी राहुल के मेडिकल स्टोर में चोर शटर टेढ़ाकर 10 हजार कैश व 20 हजार रुपये की दवा उठा ले गए। इसी दुकान के बगल में कुलदीप ने बीज की दुकान खोल रखी है। कुलदीप के यहां से भी चोर 10 हजार नकदी व 20 हजार रुपये कीमत का बीज उठा ले गए। तीनों घटनाओं की जानकारी होने पर चौकी प्रभारी सिंघिया इसरार अहमद मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से तहरीर लेकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें