फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से चार लोग घायल

Mon, 04 Mar 2019 12:16 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
Lady beating
विज्ञापन
मंझनपुर/कनैली। सरायअकिल के कनैली गांव में बरातियों के बीच से बाइक ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें दूल्हे के भाई समेत चार बराती घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार को कनैली निवासी सूर्यभान की बेटी की शादी थी। बरात चित्रकूट जनपद के पहाड़ी कोतवाली के तरमौरा गांव से आई थी। बताया जा रहा है कि रात तकरीबन नौ बजे नाश्ते के बाद बरात द्वारचार के लिए निकल रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक बाइक लेकर डीजे के बीच से निकलने की कोशिश करने लगा। भीड़ के बीच से बाइक सवार के निकलने का कुछ बरातियों ने विरोध किया। इसे लेकर युवक और बरातियों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर युवक की तरफ से गांव वाले टूट पड़े। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से दूल्हे का भाई राजू पुत्र सुंदरलाल, मऊ थाने के खंडेहवा निवासी रिश्तेदार शिवकुमार उसका भाई रघुराज तथा विजय साहू आदि घायल हो गए। चीखपुकार पर लोगों ने बीचबचाव किया। सूचना यूपी-100 पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचती कि इससे पहले हमलावर फरार हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होती देख दूल्हे के भाई राजू को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एसओ सरायअकिल ने बताया कि मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें