फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित कार की टक्कर से महिला समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के इच्छना रोड पर कृष्णा आइसक्रीम फैक्टरी के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित कार से टकराकर महिला सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सरायअकिल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं, चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पड़रिया शुकवारा गांव निवासी राजू यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम वह पड़ोसी गुड्डू यादव के साथ गांव की महिला बृजरानी को सरायअकिल अस्पताल दिखाने गया था। रात में वह सभी बाइक से घर लौट रहे थे। इच्छना रोड पर कृष्णा आइसक्रीम फैक्टरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से भिड़ गई।
हादसे में वह बाल-बाल बच गए लेकिन बृजरानी का हाथ टूट गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गईं। गुड्डू को भी गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने पीछे से आ रहे हिमांशु यादव और शुद्ध यादव को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

दोनों के पैरों की उंगलियों में चोट आई है। परिजनों के मुताबिक, बृजरानी की हालत चिंताजनक है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें