फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद पर चार लोगों को पीटा

Sat, 22 Jun 2019 01:11 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
सरायअकिल। क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद के चलते पड़ोस के दबंगों ने एक परिवार के चार सदस्यों को घर में घुसकर पीटा। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि भगवानपुर निवासी कुंता पुत्र भोला का पड़ोसी हीरालाल से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुंता की मानें तो इसे लेकर हीरालाल आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित की मानें तो शुक्रवार सुबह भी हीरालाल घर पर अपशब्द कह रहा था। ऐतराज जताने पर अपने साथी शैलेंद्र, महेंद्र, राहुल, अलहई, राजेश व धरती आदि के साथ मिलकर लाठी-डंडे तथा सरिया से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं कुंता के परिवार की अनारकली, कंधई और मालती को भी पीटा। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें