फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो घरों में सेंध काटकर नकदी-गहना समेत चार लाख की चोरी

Fri, 27 Sep 2024 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पिपरहटा गांव में चोरों के द्वारा काटी गई सेंध को देखता पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सरायअकिल के पिपरहटा गांव में बुधवार रात चोरों ने दो घरों में सेंध काटकर नकदी-गहना समेत करीब चार लाख का सामान पार कर दिया। सुबह पीड़ितों की सूचना के बाद आई पुलिस ने जांच पड़ताल कर लौट गई।
विज्ञापन

बड़ा पिपरहटा गांव निवासी रामबाबू द्विवेदी किसान हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ घर के अगले हिस्से में सो रहे थे। इसी बीच चोर घर के पीछे के कमरे की दीवार में सेंध काटकर अंदर दाखिल हुए और आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर एक लाख रुपये व करीब दो लाख के गहने, बर्तन आदि उठा ले गए।
बृहस्पतिवार सुबह कमरे में बिखरा सामान और दीवार में काटी गई सेंध देखने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसी तरह छोटका पिपरहटा गांव के दीपक कुमार ने बताया कि वह अपनी मां और भाई-बहन के साथ बरामदे में सो रहे थे। आधी रात को चोर घर के पीछे की तरफ सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और संदूक अपने साथ उठा ले गए।
विज्ञापन

दीपक के मुताबिक संदूक में 35 हजार रुपये व 40 हजार कीमत के जेवरात रखे थे। बृहस्पतिवार सुबह कमरे का ताला खोलने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों गृहस्वामियों से तहरीर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच पड़ताल के बाद चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें