फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चार इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, पांच के बदले कार्यक्षेत्र

Thu, 23 Nov 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को चार कोतवाली प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा पांच इंस्पेक्टर और दरोगा के कार्य क्षेत्र में बदलाव भी किया है।
विज्ञापन


पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोखराज कोतवाली के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्या, पिपरी कोतवाली के इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह, पइंसा कोतवाली के इंस्पेक्टर रमाशंकर सरोज व महिला थाने की इंस्पेक्टर गायत्री सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मंझनपुर कोतवाली में रहे इंस्पेक्टर दिनेश कुमार परिहार को पिपरी, पुलिस लाइन में रहे इंस्पेक्टर इंद्रदेव को कोखराज कोतवाली का प्रभारी बनाया है।

महिला आयोग प्रभारी नीलम राघव को महिला थाना प्रभारी, नारा चौकी प्रभारी बृजेश करवरिया को पइंसा थनाध्यक्ष, पुलिस लाइन में रहे रविंद्र श्रीवास्तव को क्राइम ब्रांच व सैनी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह को इसी पद पर कोखराज कोतवाली में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें