पश्चिमशरीरा क्षेत्र के शिवरतन का पूरा मोड़ के पास बुधवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
घायलों में करारी थाना के पवारा गांव निवासी रामरतन पाल पुत्र धर्मपाल और उनके साथ बाइक पर सवार विजयपाल पुत्र जगन्नाथ निवासी यूसुफपुर थाना सरायअकिल शामिल हैं। घायल रामरतन पाल की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का उपचार जारी है।