फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में दंपति समेत चार घायल

Fri, 19 Jun 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल/ चरवा (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती और पिपरी इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के राजा का पुरवा (बादशाहपुर) गांव का योगेन्द्र कुमार (25) पुत्र राज बहादुर बृहस्पतिवार की सुबह  मां निशा देवी को बाइक से लेकर ननिहाल पुरामुफ्ती जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक मोहम्मदपुर गांव के समीप पहुंची। पीछे से आई तेज रफ्तार टवेरा ने टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत गिरकर मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना हुई देख स्थानीय लोगों ने टवेरा चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इसी तरह पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव का पुष्पराज पुत्र कालीप्रसाद बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी रानी देवी को बाइक से लेकर दवा के लिए इलाहाबाद जा रहा था।

 जैसे ही उसकी बाइक लालापुर गांव के समीप पहुंची, सामने से आए टेंपो ने टक्कर मार दी। टेंपो की टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें