Four injured in a clash of bikes
- फोटो : KAUSHAMBI
बाइकों की भिड़ंत में चार जख्मी
सोमवार को रघवापुर के समीप हुआ हादसा
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के रघवापुर गांव के समीप सोमवार दोपहर बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। तीन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव निवासी अजय कुमार पटेल का भाई अनुज कुमार सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। सोमवार को दोनो भाई बाइक से मेडिकल बनवाने जिला अस्पताल आ रहे थे। रघवापुर स्थित पेट्रोल पंप में तेल भराने के बाद जैसे ही वह लोग सड़क पर आए सामने से आ रहे बाइक सवार पइंसा कोतवाली के कैमा निवासी छोटेलाल की बाइक से टक्कर हो गई। छोटेलाल के साथ बाइक पर उसकी भाभी फूलमति पत्नी बुधराम भी बैठी थी। हादसे में सभी लोगों को गंभीर चोट आई। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अनुज को छोड़ अन्य की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया है।