फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

160 परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
160 परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास
विज्ञापन

मंझनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल बुधवार से समाप्त हो गया है। कार्यकाल समाप्ति के अंतिम दिन सदन की बैठक कर करीब 22 करोड़ की तकरीबन 160 परियोजनाओं का जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी ने शिलान्यास किया। इस दौरान अध्यक्ष ने जिला पंचायत के सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी ने कार्यकाल के अंतिम दिन सदन की बैठक की। एजेंडे के अनुसार जिला पंचायत की गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद जिला पंचायत से जुड़े विभागों से की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने 22 करोड़ की 160 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। बैठक के बाद अध्यक्ष ने सदस्यों को सम्मानित किया। सदस्य, अधिकारी व मीडिया के लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि आज से सभी सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पिछले पांच वर्षों से हम सभी लोग एक साथ मिलकर जनपद के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने सदस्यों के पुन: निर्वाचित होने की कामना की। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह, अभियंता अखिलेश्वर मल्ल, अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य अश्विनी द्विवेदी, साजन मौर्य, शिव मोहन मौर्य, नरेंद्र सिंह पटेल, भोला सरोज, अनामिका सिंह, कल्पना सिंह, अनिमा सिंह, आशीष मौर्य, सुमित कुशवाहा, अश्वनी सिंह, कुसुम कली, शिखा सरोज, कल्पना देवी, हीरा लाल सरोज, जितेंद्र सरोज, मोहन लाल, रामप्रकाश सरोज, जितेंद्र सरोज, आरती सिंह आशा देवी, वंदना मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें