फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Mon, 04 Feb 2019 12:07 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
d - फोटो : getty images
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के नगियामई गांव के समीप रविवार को एक युवक का रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिला। युवक एक दिन पहले घर से गायब हो गया था। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के कादिराबाद निवासी सूरज भान (35) पुत्र दादू दयाल शर्मा शनिवार को घर से गायब हो गया था। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। रविवार को सैनी कोतवाली के नगियामई गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शव मिला। पुलिस ने युवक के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त सूरजभान के रूप में की । पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया  है। युवक की मौत से सकते में आए परिजन कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। युवक की हत्या कर लाश ट्रैक पर फेंकी गई या फिर उसने खुदकुशी की है। इस बारे में कोई नहीं बोल रहा है। कोतवाल अर्जुन सिंह का कहना है कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें