फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शराब की दुकान के पास बेहोश मिले किलाकर्मी की मौत

Wed, 30 Jul 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना के समीप शराब की दुकान के पास प्रयागराज स्थित किला (ओडी फोर्ट) कर्मी बेहोश मिले। उन्हें लोग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी औपचारिकता पूरी की। ग्रामीणों ने शराब जहरीली होने की आशंका जाहिर की है। हालांकि परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोखराज स्थित हाईवे किनारे रहने वाले कुछ लोगों ने सोमवार शाम 59 वर्षीय एक व्यक्ति शराब की दुकान के समीप अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि बेसुध व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आसपास दुकानदारों से पूछताछ में पता चला कि वह शराब पीने आया था। वहीं शव की पहचान कराते हुए पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
मौके पर रोते-बिलखते घर वाले पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक मोहनलाल कोखराज के रहने वाले थे। वह प्रयागराज स्थित किला में मोटर मैकेनिक पद पर तैनात थे। दो दिन पहले ही घर आए थे। वह शाम को शराब पीने के लिए दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनकी मौत के बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं ग्रामीण शराब जहरीली होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें