फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व ग्राम प्रधान की मौत

Wed, 21 Aug 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक उमेश कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के महेशपुर गांव के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पूर्व ग्राम प्रधान को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर सात रामनगर (महेशपुर) निवासी उमेश कुमार (45) पूर्व ग्राम प्रधान थे। सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे चाकवन चौराहे से वापस घर लौटते समय डीडीआर पब्लिक स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से पूर्व ग्राम प्रधान बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने फौरन उन्हें मंझनपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान के छोटे भाई रजनीश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व ग्राम प्रधान के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें