फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पूर्व प्रधान मनोज कुमार हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 May 2026 08:04 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

थाना संदीपनघाट क्षेत्र के ग्राम आलमचंद्र में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कौशाम्बी में पूर्व प्रधान के हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना संदीपनघाट क्षेत्र के ग्राम आलमचंद्र में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सत्यनारायण ने बताया कि चार मई की सुबह करीब पांच बजे मनोज कुमार रोज की तरह माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचंद्र के पीछे टहलने निकले थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को परिजन पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के पुत्र सूरज कुमार की तहरीर पर थाना संदीपनघाट में प्राथमिकी दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर एसओजी, सर्विलांस और साइबर टीमों का गठन किया था। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

विज्ञापन
Trending Videos

13 मई को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आदमपुर बसेड़ी क्षेत्र से सुलखान सिंह पुत्र छोटई और नीरज पुत्र कमलेश, निवासी पट्टी नरवर थाना संदीपनघाट को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान की हत्या की योजना बनाकर गोली मारने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और मोटरसाइकिल गंगा नदी के काटी कछार क्षेत्र से बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया पैसों के विवाद का मामला

एसपी सत्यनारायण ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ में यह सामने आया कि उनके साथ एक तीसरा साथी सूरज पासी, निवासी समसपुर चरवा, भी शामिल है। उसका पूर्व प्रधान मनोज कुमार से पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पूछताछ में यह भी पता चला कि जिस स्कूल में मृतक पूर्व प्रधान बाबू का काम करता था, उसी स्कूल में आरोपियों की चचेरी बहन पढ़ाई करती है और गिरफ्तार दोनों आरोपी भी वहीं से पढ़ाई कर चुके हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें