जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल पंचायत का गठन किया गया। इस दौरान छात्रों को विभिन्न समितियों का सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को कस्बे के उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंजना को बाल पंचायत, सुमरा को प्रबंधन समिति, स्वाति को सचिव और मोहनी को खेल सचिव चुना गया। कुल 13 पदों का चयन किया गया। प्रधानाचार्य नायाब अंजुम ने बताया कि बाल पंचायत का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नेतृत्व की भूमिका देना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और अपनी जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए प्रशिक्षित करना है। इस दौरान स्नेहा मिश्रा और सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहे।