फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यिोरिटी कंपनी ने 40 युवकों को लगाया लाखों का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी कंपनी ने 40 युवकों को लगाया लाखों का चूना
विज्ञापन

गार्ड की नौकरी देने के लिए पहले लिए गए पांच-पांच हजार, बाद में वेतन भी नहीं दिया
पीड़ित युवकों ने एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
मंझनपुर। लखनऊ की एक सिक्योरिटी कंपनी ने दोआबा के करीब 40 युवकों को लाखों का चूना लगा दिया है। कंपनी के एजेंटों ने पहले युवकों से गार्ड की नौकरी देने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये लिए। बाद में चार महीने काम कराने के बाद वेतन भी नहीं दिया। पीड़ितों ने सोमवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके के महावां निवासी जफर, इकबाल, मनोहर, प्रवीण, अषाढ़ा निवासी नितिन, करारी निवासी सुरेश, नौनिहाल, मंझनपुर निवासी हुसैन, हसमत, सिराथू निवासी मोहन, रतनलाल, सरायअकिल निवासी जुल्फेकार, गुलाम आदि ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उन सभी की मुलाकात लखनऊ की एक सिक्योरिटी कंपनी के एजेंटों से हुई। एक के बाद एक करके कंपनी के एजेंटों ने सभी को लखनऊ बुलाया। वहां विभिन्न कंपनियों में गार्ड के काम पर रखा। इसके एवज में पहले ही सभी से पांच-पांच हजार रुपये ले लिए गए। बदले में एक पोशाक भर दी गई। चार महीने तक काम करने के बाद युवक वेतन के लिए दबाव बनाने लगे तो एक दिन कंपनी के एजेंट दफ्तर में ताला बंद करके फरार हो गए। खोजबीन के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा। एसपी का कहना है कि प्रकरण की लखनऊ पुलिस से मदद लेकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें