फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार की लालच में 25 हजार गवां बैठा मजदूर

विज्ञापन
forgery of 25 thousand with a labourer - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंगलवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास एक मजदूर ने खाते से 25 हजार रुपया निकाला और टप्पेबाज उसे 80 हजार के कागज की गड्डी थमा कर भाग निकला। मामले की शिकायत करारी कोतवाली पुलिस से की गई है। करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी गुलाब चंद्र पुत्र ननकू लाल मजदूरी करता है। गुलाब ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे वह बड़ौदा उप्र. ग्रामीण बैंक म्योहर की शाखा गया था। वहां उसने अपने बचत खाते से 25 हजार रुपये निकाले। गुलाब के मुताबिक उस दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उसने रुमाल में लपेटा हुआ कथित पैसा उसे देते हुए बताया कि यह 80 हजार है। उसे कुछ पैसा और जमा करना है, इसलिए वह अपना पैसा उसे दे दे।
विज्ञापन

गुलाब टप्पेबाज के झांसे में आ गया और अपना 25 हजार रुपया उसे देने के बाद रुमाल में लपेटा कथित पैसा लेकर उसका इंतजार करने लगा। काफी देर तक वह व्यक्ति वापस नहीं लौटा तो गुलाब ने रुमाल खोल कर देखा। रुमाल में कागज की गड्डी देख ठगी के शिकार गुलाब के होश उड़ गए। उसने आसपास जालसाज की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत करारी कोतवाली के अर्का महावीरपुर चौकी प्रभारी से किया। पुलिस ने चौराहे पर कुछ दुकानदारों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे से टप्पेबाज की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बाबत इंस्पेक्टर करारी अशोक कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें