फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सगे भाइयों से 12 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सगे भाइयों से 12 लाख ठगे
विज्ञापन

पइंसा के मोंगरी कड़ा गांव में रहने वाले युवक हुए ठगी का शिकार, एसपी से शिकायत
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के मोंगरी कड़ा गांव में रहने वाले सगे भाइयों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने 12 लाख रुपये ठग लिए। बाद में रुपया मांगने पर जानलेवा धमकी भी दी। पीड़ितों ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोंगरी कड़ा निवासी प्रदीप व संदीप सगे भाई हैं। इन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। किसानी के भरोसे खर्च चलता है। पढ़ाई के बाद काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। पीड़ितों की मानें तो इसी बीच करीब डेढ़ महीने पहले उनकी मुलाकात मंझनपुर के एक जालसाज से हुई। आरोप है कि जालसाज ने खुद को रेलवे के अधिकारी का रिश्तेदार बताया। इसके बाद रेलवे में दोनों भाइयों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 12 लाख रुपया ले लिया। पीड़ित भाइयों का कहना है कि उन्होंने यह रकम खेत बेचकर दी थी। बताया कि पहले आरोपी आज-कल करके मामले को टाल रहा था। अब रुपया या नियुक्ति पत्र मांगने पर जानलेवा धमकी देता है। इससे परेशान पीड़ितों ने गुरुवार को एसपी को तहरीर दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पइंसा एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें