फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने 1.40 लाख रुपये ठगे

Sun, 16 Jun 2019 12:43 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल के गोविंदपुर गांव की एक महिला से जमीन बेचने के नाम पर जालसाज ने करीब 1.40 लाख रुपये ठग लिया। इसके बाद उसे धमकी भी दी। पीड़िता ने शनिवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गोविंदपुर गांव की शशि देवी पत्नी बुदुन ने बताया कि पड़ोसी ने अपनी जमीन बेचने के नाम पर करीब महीने भर पहले उससे तकरीबन 1.40 लाख रुपये लिए थे। आधी जमीन का उसने बैनामा भी कर दिया। बाकी जमीन का बैनामा करने के लिए कहने पर अब आनाकानी कर रहा है। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की मानें तो इसे लेकर पंचायत भी हुई। पंचायत में उसने दो दिन के भीतर बाकी जमीन का बैनामा करने की बात कही थी। इसके बाद फि र वादे से मुकर गया। ऐसे में परेशान महिला ने शनिवार को एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरायअकिल कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें