बचोली यादव की फाइल फोटो स्रोत-परिजन
महेवाघाट कोतवाली के हिनौता गांव में बृहस्पतिवार को एक वृद्ध बंदरों के खौफ से छत से कूद गया। सिर पर चोट लगने से वृद्ध की मौत हो गई।
हिनौता निवासी बचोली यादव (70) बृहस्पतिवार को अपने घर की छत पर बैठे थे। तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया। बचोली पर जैसे ही बंदरों ने हमला बोला वह डरकर छत से कूद गए।
चीख-पुकार सुन परिजन और पड़ोसी दौड पड़े। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध को आननफानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
-
वरासत से जुड़े मामलों के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार गोंड ने वरासत दर्ज कराने वाले काश्तकारों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई है। एडीएम ने बताया कि 16 से लेकर 31 अगस्त तक तहसील के अधिकारियों द्वारा राजस्व गांवों में जाकर खतौनी पढ़कर लोगों को सुनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वरासत से जुड़े आवेदन भी लिए जाएंगे।
ऐसे ही काश्तकारों की मदद से के लिए चार जगह हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। एक डेस्क कलक्ट्रेट में बनी है। इसके इंचार्ज वासुदेव त्रिपाठी हैं। वहीं तहसील चायल में ओम प्रकाश गुप्ता, मंझनपुर में आनंद केसरवानी और सिराथू में बजरंग प्रसाद को डेस्क प्रभारी बनाया गया है।