फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वन विभाग की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया

Sat, 11 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कनैली में जागरूकता रैली ​निकालते वन विभाग के लोग।  संवाद
विज्ञापन
स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम के तहत वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को तिलक इंटर कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व वन विभाग के अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के तरीके बताए गए। अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। इस मौके पर वन दरोगा रितु कुमार, अजय साहू, शशांक, नितिन कुमार, शैलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें