फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरायअकिल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी

Fri, 06 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भरत मिश्रा ने बृहस्पतिवार को सरायअकिल बाजार में छापेमारी की। रिजवान अहमद के किराना दुकान से सेवई, बेनीराम कटरा स्थित श्रीकृष्णा स्वीट एंड नमकीन की दुकान से पेड़ा का नमूना लिया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी साहबुद्दीन ने हाईवे स्थित काजीपुर बाजार में छापेमारी कर अश्विनी यादव स्वीट हाउस से पेड़ा व कमल किराना स्टोर से सेवई का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दोनों ही स्थानों पर अवमानक खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि बीते माह आठ विभिन्न खाद्य कारोबारियों पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें