फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की छापेमारी, तीन दुकानदारों को नोटिस

Tue, 23 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंझनपुर ने मंगलवार को समदा और करारी में किराने की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने दाल समेत कई खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर नमूना लिया। दुकानों में गंदगी देख उन्होंने तीन दुकानदारों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंझनपुर शैफाली रस्तोगी मंगलवार को छापेमारी पर निकलीं। सबसे पहले वह समदा बाजार पहुंचीं। यहां पर उन्होंने लाल चंद्र की किराने की दुकान से अरहर दाल का नमूना लिया। इस दौरान बाजार की सारी दुकानें बंद हो गईं। इसके बाद वह सीधे करारी पहुंचीं। यहां पर उन्होंने आशीष कुमार समेत तीन किराने की दुकानों का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर उन्होंने तीनों दुकानदारों को नोटिस जारी किया। चेतावनी दिया कि दोबारा गंदगी मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें