भरवारी स्थित डेयरी में नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत मिश्रा। स्रोत: विभाग
खाद्य सुरक्षा की टीम ने सोमवार को इमामगंज में मिठाई की दुकान व भरवारी में डेयरी की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने मिठाई की दुकान से खोया, डेयरी से घी, पनीर के नमूने लिए। टीम ने मंहगांव क्षेत्र के एक स्कूल में बन रहे मध्याह्न भोजन के भी नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त शिव प्रताप तिवारी को सूचना मिल रही थी कि भरवारी व इमामगंज में मिलावट का कारोबार हो रहा है। इस पर उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत मिश्र के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा।इमामगंज स्थित यादव स्वीट हाउस से खोया का नमूना लिया।
भरवारी नई बाजार स्थित भगवान दास डेयरी से घी एवं पनीर और एसके डेयरी से पनीर व खोया का नमूना लिया। अंत में टीम प्राथमिक विद्यालय पैगंबरपुर मेहगांव का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा की टीम का छापा देख ज्यादातर दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए।