फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिवाली पर सुरक्षा, रामलीला मेले में रूट डायवर्जन पर जोर

Mon, 02 Nov 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक-संवाद
विज्ञापन
रामलीला मेले और दिवाली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को करारी कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। कमेटी के पदाधिकारियों और कारोबारियों ने चार से छह नवंबर तक होने वाले मेले में भीड़ के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने सभी से त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि चार और पांच नवंबर को मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सुबह 10 से रात आठ बजे तक पश्चिम शरीरा मार्ग पर रूट डायवर्जन कराया जाए।
वहीं, छह नवंबर को आकर्षक चौकियां निकलेंगी। इसे देखते हुए पश्चिम शरीरा-प्रयागराज, मंझनपुर-प्रयागराज और भरवारी मार्ग पर छह नवंबर सुबह 10 बजे से सात नवंबर सुबह आठ बजे तक बड़े वाहनों का आवागमन रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने मेले में पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में रमेश शर्मा, पंकज शर्मा, सुमित केसरवानी, अन्नू मोदनवाल, सेजल केसरवानी सहित कमेटी के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें