फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवरात्र में खूब महक रहा फूलों का कारोबार, दाम दोगुने

Wed, 14 Oct 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी में फूलों की माला बनाते व्यापारी- संवाद
विज्ञापन
नवरात्र शुरू होते ही फूलों का कारोबार चमक उठा है। मंदिरों से लेकर पूजा-पंडालों तक फूलों की मांग बढ़ गई है। देवी मां के श्रृंगार, पूजा-अर्चना और सजावट के लिए लोग जमकर फूल खरीद रहे हैं। मांग बढ़ने से फूलों की कीमतों में भी उछाल आया है। तीन दिन के भीतर गेंदा और गुलाब के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। इसके बावजूद श्रद्धालु पूजा के लिए फूलों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

फूल विक्रेता जावेद माली ने बताया कि नवरात्र में फूलों की मांग बढ़ जाती है। मंडी से फूल लाने के बाद उन्हें सुरक्षित रखना पड़ता है। एक दिन बाद ही फूल मुरझाने और खराब होने लगते हैं। ऐसे में कारोबारियों को फूलों को संभालकर रखना पड़ता है। उन्होंने बताया कि रंगीन गुलाब के एक बंडल की कीमत 700 रुपये है, जिसमें केवल 20 फूल होते हैं।
फूल विक्रेता फतेह मोहम्मद ने कहा कि नवरात्र में मांग बढ़ने के कारण कीमतों में तेजी आई है। नैनी के अलावा कानपुर और वाराणसी से भी फूल मंगाए जाते हैं। बाजार में पहले 60 रुपये किलो बिकने वाला गेंदा अब 150 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसी तरह गुलाब की कीमत 100 रुपये से बढ़कर 250 रुपये किलो हो गई है। गुलदाउदी भी 100 रुपये के बजाय 200 रुपये किलो बिक रही है। फूलों की बढ़ती कीमतों के बावजूद बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है। नवरात्र के चलते फूल विक्रेताओं को कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-इनसेट
फूलों के दाम
फूल पहले अब
गेंदा 60 150
गुलाब 100 250
गुलदाउदी 100 200
तगड़ 100 200
कुंद 200 400
नोट-प्रति किलो के हिसाब से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें