फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में यमुना में बाढ़ का पानी घटा, बढ़ीं परेशानियां

Sat, 14 Aug 2021 01:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

यमुना का रौद्र रूप थमने के बाद अब ग्रामीण घरों की साफ-सफाई व मरम्मत के लिए वापस लौटने लगे हैं। ग्रामीणों को समाजसेवी व प्रशासन की तरफ से राशन बांटा जा रहा है, लेकिन मवेशियों के चारे का इंतजाम नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना का रौद्र रूप थमने के बाद अब ग्रामीण घरों की साफ-सफाई व मरम्मत के लिए वापस लौटने लगे हैं। ग्रामीणों को समाजसेवी व प्रशासन की तरफ से राशन बांटा जा रहा है, लेकिन मवेशियों के चारे का इंतजाम नहीं किया जा रहा। नतीजतन बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले पशुपालक पशुओं का पेट भरने के लिए परेशान हैं।

विज्ञापन

यमुना का जलस्तर गिरने के साथ ही बाढ़ पीड़ित ग्रामीण अब घर वापसी करने लगे हैं। गांव पहुंचने पर किसी के घर की दीवार गिरी मिल रही है तो किसी का कच्चा घर धराशाई हो गया है। फिलहाल यह परिवार किसी तरह से खुद के रहने का जुगाड़ कर ले रहे हैं। भोजन की व्यवस्था हो जा रही है, लेकिन समस्या अब मवेशियों का पेट भरने की है।

 

बाढ़ का पानी भले ही कम हो गया हो, लेकिन खेतों में पानी भरा हुआ है। वहां दलदल की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में वहां मवेशियों को चराना खतरे से खाली नहीं है। पशुपालकों के घरों में रखा भूसा भी खराब हो चुका है। इससे पशु पालक परेशान हैं। दरअसल तराई के अधिकतर ग्रामीण सारा दिन अपने मवेशियों को जंगल में ले जाकर चराया करते थे। इसके कारण भूसा का खर्चा काफी कम रहता था। इस बार बाढ़ के कारण लोगों ने घरों में जो भूसा रखा था वह लगभग खराब हो चुका है।
 

इनका कहना है
बाढ़ग्रस्त इलाके में मांग के सापेक्ष चारे की व्यवस्था पशु पालन विभाग करता है। इस बार कहीं कोई पशु प्रभावित नहीं हुआ है। प्रभावित पशुपालकों की तरफ से भी चारे की मांग नहीं की गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों में शिविर लगाकर मवेशियों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है।-डॉ. बीपी पाठक, सीवीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें