फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन

Fri, 16 Oct 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
टॉयल में प्रदर्शन करते फुटबाल के खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया। अब चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

जिला उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आर्यन सिंह यादव, अमन सिंह, मनीष कुमार, वंश अग्रहरी और अंश अग्रहरी का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को शुक्रवार को दोपहर एक बजे प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में शामिल होना है। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी में किया जाएगा।
-दनसकठ-
महिला टेबल टेनिस के ट्रायल में नहीं पहुंचे खिलाड़ी
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को महिला टेबल टेनिस का जिला स्तरीय ट्रायल भी निर्धारित था लेकिन इसमें एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा। स्टेडियम में टेबल टेनिस से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध होने के बावजूद खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी रही। वहीं, खेल के लिए कोच की कमी भी बनी हुई है। मंझनपुर की भाव्या केशरी ने बताया कि टेबल टेनिस का कोच नहीं होने से खिलाड़ियों को अभ्यास और उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें