five pigions died at Sihori toll plaza, bird flue rumoured spread
- फोटो : KAUSHAMBI
भरवारी। सिहोरी टोल प्लॉजा में बृहस्पतिवार को पांच कबूतरों की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कबूतर गश खाकर नीचे गिरे और देखते ही देेखते एक के बाद एक ने दम तोड़ दिया। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों ने बर्ड फ्लू की आशंका जताई। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने मृत कबूतरों को कब्जे में ले लिया और जांच कराने की बात कही।
टोल प्लॉजा के मैनेजर जेपी चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पति की दोपहर अचानक पांच कबूतर गश खाकर टोल के पास गिर गए और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। यह देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने बर्ड फ्लू की आशंका जाहिर की औैर सभी सहम गए। टोल का काम बाधित न हो, इसलिए घटना की जानकारी तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. राहुल राज ने जांच कराने की बात कही। फिलहाल उन्होंने जिले में बर्ड फ्लू जैसा खतरा नहीं होने की भी पुष्टि की।