फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मासूम समेत पांच घायल

Tue, 05 Mar 2019 12:14 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में 24 घंटे में हुए सड़क हादसों में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पश्चिमशरीरा के डेढ़ावल गांव का गुड्डू सिंह रविवार रात दावत से घर लौट रहा था। गांव के पास ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने गुड्डू को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह कोखराज के दरबेशपुर गांव में रहने वाले हरिओम व भगवानदीन मंझनपुर से दावत में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन


नियामतपुर पुलिया के पास गड्ढे की वजह से बाइक पलट गई। हादसे में घायल दोनों बाइक सवारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पश्चिमशरीरा के भीटी गांव का भोला अपनी पांच वर्षीय बेटी प्रतिमा को लेकर करारी के मुकीमपुर दावत खाने जा रहा था। करारी से आगे बढ़ते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें