हादसों में हाईस्कूल के चार परीक्षार्थियों समेत पांच घायल
मंझनपुर (संवाद)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव का रामकृपाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका बेटा इंगलेश कुमार हाईस्कूल का छात्र है। शनिवार सुबह इंगलेश परीक्षा देने सेंउथा स्थित ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज जा रहा था। साथ में अन्य परीक्षार्थी शिवपूजन पुत्र जोखू, बलराम पुत्र भोला निवासी गेरिया खालसा व राजाबाबू निवासी पवैया भी थे। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। पिपरी के मखउपुर गांव के समीप अचानक सामने आए वाहन को बचाने के चक्कर में इनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चारों परीक्षार्थी घायल हो गए। लोगों ने घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने राजाबाबू व शिवपूजन को प्रयागराज रेफर कर दिया। ऐसे ही पश्चिमशरीरा निवासी आशीष पुत्र कामता प्रसाद शुक्रवार शिव बारात देखने स्थानीय बाजार गया था। लौटते वक्त बाजार में ही सामने से आए डीजे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे आशीष घायल हो गया।