फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गंगा नहाने के दौरान पांच बच्चे डूबे, तीन को बचाया, दो लापता

Fri, 15 May 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गंगा में स्नान के डूबने के सूचना पर घाट पर पहुंची पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर कछार गंगा घाट पर बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बधाई पूजन के मौके पर गंगा स्नान करने गए पांच बच्चे नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीखपुकार के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चे तेज धारा में लापता हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका। महमदपुर निवासी रजनीश निषाद के परिवार के लोग बृहस्पतिवार सुबह बधाई पूजन के लिए गंगा घाट पहुंचे थे। पूजा के दौरान परिवार के बच्चे नदी में उतरकर स्नान करने लगे।
इसी बीच पांचों बच्चे गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनते ही घाट पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और साजन (14), आंचल निषाद (13) और नकुल (11) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

वहीं, अर्जुन निषाद (13) और आर्यन (11) तेज धारा में बह गए। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से जाल डालकर घंटों खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। घाट पर देर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू कराने की बात कही है।

परिवार के लोग पूजा के लिए गंगा घाट पर गए थे। स्नान के दौरान पांच बच्चे डूबने लगे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया। दो बच्चे गहरे पानी में लापता हो गए। एसडीआरएफ, नाविकों और गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई है। सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। - सत्येंद्र तिवारी, सीओ सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें