फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शॉर्ट सर्किट से पांच बीघे गेंहू की फसल जलकर राख

Thu, 02 Apr 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शार्टसर्किट से सेंवढा गांव में जली गेंहू की फसल। स्रोत किसान - फोटो : Archive
विज्ञापन
तहसील के सेंवढ़ा गांव में बुधवार दोपहर हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेंहू की फसल में आग लग गई। जब तक किसान आग पर काबू पाते तब तक करीब पांच बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के सेंवढ़ा गांव निवासी शोभा निषाद, राम सरन, मोहित और नसीरपुर गांव निवासी नर्मदा प्रसाद ओझा आदि किसानों ने अपने खेतों में गेंहू की फसल की बोआई की थी। किसानों के मुताबिक उनके खेत के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन का तार ढीला होकर काफी नीचे लटक रहा है। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग में की गई। लेकिन ढीले तार को दुरुस्त नहीं कराया गया है।
बुधवार भोर तेज हवा चलने पर तार आपस में चिपक गए थे। दोपहर में बिजली सप्लाई चालू होते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी ने गेंहू की फसल को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल को धू-धूकर जलते देखकर किसानों के होश उड़ गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पांच बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें