फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में यमुना में डूबा मछुआरा, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के ब्यूर स्थित यमुना घाट में बुधवार भोर मछली का शिकार करने गए युवक का शव मिला। युवक का धड़ पानी में था, जबकि पैर का हिस्सा नाव के ऊपर था। नदीं किनारे गए लोगों ने शव देखा तो परिजनों व पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

औधन गांव का रामबाबू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की भोर वह घर से मछली का शिकार करने की बात कहकर निकला।
इसके बाद से रामबाबू का कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक रामबाबू के वापस नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे। इस बीच नदी के किनारे गए लोगों ने पानी में शव देखकर शोर मचाया। इस पर घरवाले भी मौके पर पहुंचे। नाव रामबाबू की थी, इस वजह से घरवालों की शंका बढ़ गई। शव बाहर निकाला गया तो वह रामबाबू का था।
शरीर का अगला हिस्सा पानी में था, जबकि पैर नाव के ऊपर थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। घरवाले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें