फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ठंड की चपेट में आने से मछली कारोबारी की मौत

Fri, 09 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बृजलाल की फाइल फोटो
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा क्षेत्र के अमीना गांव निवासी बृजलाल (40) की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधवार को बृजलाल व्यवसाय के लिए तालाब से मछली निकालने गए थे। घर लौटे और सो गए। कुछ देर बाद जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि लंबे समय तक ठंडे पानी में रहने के कारण बृजलाल को ठंड लग गई। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें