फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पहले एसपी से मिली महिलाएं फिर घेरा सीओ दफ्तर, जांच के निर्देश

Wed, 20 Dec 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू सीओ को मांगो का ज्ञापन सौंपते गनपा गांव की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पहले एसपी से मिली महिलाएं फिर घेरा सीओ दफ्तर, जांच के निर्देश
विज्ञापन

-सोमवार की शाम रमई का पुरवा गांव में दो गुट हुए थे आमने-सामने
संवाद न्यूज एजेंसी

सिराथू। गुलामीपुर गांव के हुई मारपीट व लूटपाट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तहरीर मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर मंगलवार को पीड़ित परिवार की महिलाओं ने पहले एसपी से शिकायत की फिर सीओ सिराथू कार्यालय का घेराव किया। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के रमई का पुरवा मजरा गनपा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई मंजीत कुमार ट्रैक्टर चालक है। सोमवार को वह ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गुलामीपुर गांव गया था। खेत की जुताई के दौरान पड़ोसी गांव चंदेलन का पुरवा का दबंग एक दर्जन साथियों के साथ आया और उसे बेरहमी से पीटने लगा। चीखपुकार सुन जुटे ग्रामीणों को देख हमलावर कार छोड़कर भाग निकले। चचेरे भाई के साथ मारपीट की जानकारी होते ही वह भी मौके पर पहुंचा। आननफानन घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल मंजीत को उपचार के लिए इस्माइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। देर रात डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। आरोप है कि जब वह तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो उसे डांटकर भगा दिया गया। इलाकाई पुलिस से इंसाफ नहीं मिलता देख पीड़ित परिवार ने सोमवार को मंझनपुर पहुंच मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इंस्पेक्टर सैनी को प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद सिराथू पहुंच सीओ कार्यालय का घेराव किया। सीओ सिराथू अवधेश विश्वर्मा ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें