फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ऑटो में दोस्त बनकर गांठी दोस्ती, पलक झपकते पार कर दी चेन

Thu, 11 Jul 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू से धाता रोड जाने वाले ऑटो पर सवार एक महिला से वाहन सवार दो अन्य महिलाओं ने बातचीत के दौरान पहले दोस्ती कि फिर पलक झपकते ही उसकी सोने की चेन पार कर दी। गले से चेन निकाले जाने की सूचना पर पीड़ित महिला ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के कूरामुरादिनपुर गांव की गुलस्पा का कहना है कि मंगलवार को वह सिराथू कस्बा गई थी। बाजार में खरीदारी करने के बाद वह ऑटो से घर लौट रही थी। सिराथू रेलवे ओवर ब्रिज के पास दो अन्य महिलाएं ऑटो पर सवार हुईं। गुलस्पा का आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों महिलाओं ने उससे बातचीत शुरू की। इसके बाद उसके गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली। इसकी जानकारी होने के बाद उसने तत्काल चेन खींचने वाली महिला को पकड़ लिया व शोर मचाया। मौके पर पहुंची भीड़ दोनों महिलाओं को सिराथू पुलिस चौकी ले गई। महिलाओं की पहचान गुंजा देवी पत्नी सतीश निवासी चुनवाहा थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ व दूसरी की पहचान अनीता पत्नी रणवीर निवासी लक्ष्मीपुर सिंघवापुर थाना गोरखपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें