फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय दंगल के पहले दिन पहलवानों ने दिखाए पेंच

विज्ञापन
first day kusti - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। स्थानीय बाजार में ऐतिहासिक तीन दिवसीय दंगल के पहले दिन गुरुवार को पहलवानों के दांव-पेंच देख लोग रोमांचित हो गए। हलांकि बरसात होने के कारण लोगों की भीड़ कम रही लेकिन पहलवानों के सर्मथक उनमें जोश भरते रहे। दंगल का शुभारंभ एसडीएम सदर सतीश चंद्र और सीओ सच्चिदानंद पाठक ने फीटा काट कर किया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने दंगल मैदान मे बिजलेश पहलवान बेलहाई और संदीप पहलवान बडे गांव का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। इसके बाद धर्मराज पहलवान गढवा, प्रेम पहलवान आदमपुर, राजेश, शिव लोचन, फूलसिंह, जीतेंद्र, संदीप पहलवान इटावा, मोहन पहलवान फतेहपुर ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। गांव के प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार मिश्रा कुश्ती कला में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस दौरान बंसत लाल मिश्रा, नन्हेलाल चौरसिया और अंशधारी महराज व्यवस्था का बेतहरीन तरीके से संचालन कर रहे थे। कुश्ती कला को देखने के लिए कौशलेंद्र पाल सिंह, संजय मिश्रा, सौरभ, राजू पांडेय, अशोक करवरिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें