फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मामूली विवाद में घर पर चढ़ की फायरिंग, युवक जख्मी

Sun, 26 May 2024 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में घर पर चढ़ की फायरिंग, युवक जख्मी
विज्ञापन


पड़ोसी बाइक सवार को रास्ते में पास नहीं देने पर हुआ झगड़ा
एयरपोर्ट कोतवाली के गांजा गांव में रविवार दोपहर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। एयरपोर्ट कोतवाली के गांजा गांव में रविवार दोपहर मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी के घर पर चढ़कर फायरिंग की गई। घटना में एक युवक जख्मी हो गया है। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गांजा गांव निवासी कल्लू सिंह ट्रैकर चालक हैं। उनके मुताबिक रविवार को वह ट्रैक्टर ट्राॅली में खाद लाद कर बिलासपुर गांव की तरफ जा रहे थे। बिलासपुर गांव स्थित ससुर खदेरी नदी के पास दो बाइक में सवार होकर चार युवक उधर से गुजर रहे थे। बाइक पास करने को लेकर दोनों बाइक चालकों से कल्लू का विवाद हो गया। आरोप है कि बात बढ़ने पर युवकों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। ट्रैक्टर चालक ने भी युवकों को देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर के बाद चारों युवक असलहा लेकर ट्रैक्टर चालक के घर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। फायरिंग से एक गोली उनके भांजे शेरू के दाहिने जांघ में लग गई। इससे वह जख्मी हो गया। आननफानन परिजन उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले गए। इंस्पेक्टर अरुण सिंह का कहना है कि वाहन पास करने को लेकर दोनों पक्षों में हुए विवाद को लेकर गोली चली है। तहरीर लेकर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें