फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भरवारी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भरवारी नगर
विज्ञापन

मामूली बात पर अधिवक्ता के बेटे के ऊपर झोंका फायर, बची जान
अधिवक्ता की तहरीर लेकर घटना की छानबीन कर रही पुलिस
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। स्थानीय कस्बा गुरुवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। मामूली बात को लेकर पड़ोसी युवक ने अधिवक्ता के बेटे पर फायरिंग की। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। अधिवक्ता की तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
भरवारी कस्बा निवासी तुषार तिवारी पेशे से अधिवक्ता हैं। वह जिला कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह उनका बेटा अवि तिवारी किसी काम से स्थानीय बाजार गया था। वहां पड़ोसी अभिषेक तिवारी पुत्र श्यामनारायण तिवारी व गेरसा निवासी आदित्य दुबे किसी बात पर झगड़ा कर रहे थे। अवि खड़ा होकर दोनों का झगड़ा देखने लगा। आरोप है कि इसे लेकर अभिषेक ने अवि की पिटाई शुरू कर दी। उस दौरान मौके पर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। पीड़ित अधिवक्ता की मानें तो दोपहर को उनका बेटा अवि मोहल्ले में खड़ा था। तभी आरोपी अभिषेक ने गाली-गलौज करते हुए अपनी छत से उसपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पिता की लाइसेंसी रायफल से उसने करीब पांच राउंड फायरिंग की। अवि एक घर में घुस गया, तब जाकर उसकी जान बच सकी। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से नगरवासी सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही भरवारी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सांसत में पड़ी नन्हें बच्चों की जान
मंझनपुर (ब्यूरो)। शिशु मंदिर कॉलोनी दोपहर करीब 2:30 बजे जब गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल रही थी। उसी वक्त स्कूलों की छुट्टी हो गई। बसों से उतरकर पैदल घर जा रहे मोहल्ले के बच्चों की जान सांसत में पड़ गई। बच्चे चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। अच्छा ये रहा कि कोई बच्चा रायफल के निशाने पर नहीं आया। वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी।
फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल
मंझनपुर (ब्यूरो)। दिनदहाड़े दुस्साहस का परिचय देते हुए की गई फायरिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो सुरक्षित कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इससे साक्ष्य पेश करने में मदद मिलेगी। वीडियो को देखकर ही लग रहा है कि घटना के वक्त मौके पर कितनी भयावहता रही होगी।
विज्ञापन

आरोपी सिपाही का बेटा, निरस्त होगा लाइसेंस
मंझनपुर (ब्यूरो)। भरवारी कस्बे को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहलाने वाला अभिषेक तिवारी सिपाही का बेटा है। उसका पिता श्यामनारायण कानपुर में तैनात है। इसे देखते हुए पीड़ित ने कार्रवाई में पक्षपात करने की भी आशंका जताई है। उधर, चायल विधायक संजय गुप्ता ने भी पुलिस से घटना को लेकर बातचीत की। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए कहा है।
----
इनका कहना है
अधिवक्ता की तहरीर लेकर घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
अजीत कुमार पांडेय-इंस्पेक्टर, कोखराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें