फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: असमान से बरस रही आग, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Sun, 15 Jun 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। शनिवार को भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोग बेहाल रहे। सुबह से लेकर शाम तक आग बरसने जैसी धूप और लू की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी उमस से राहत नहीं मिली। फिलहाल अभी इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ते तापमान के चलते कूलर और पंखों ने काम करना बंद कर दिया है। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। हर कोई कहता रहा कि तापमान तो इससे भी ज्यादा बढ़ चुका है। लेकिन, गर्मी में इतनी तेजी और तपन नहीं देखने को मिली है। जितनी इस साल तपिश बढ़ी हुई है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
बाजारों में भी खरीदारी के लिए कम लोग पहुंचे

- मुख्यालय की सड़कों पर शनिवार को भी दोपहर में सन्नाटा नजर आया। तेज धूप के कारण जो जहां था वहीं ठहर गया। कार्यालयों और घरों में जहां लोग गर्मी से बचाव की कोशिश करते रहे तो वहीं राहगीर भी धूप कम होने के इंतजार में नजर आए। बाजारों में भी खरीदारी के लिए कम ही लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें