फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज से गैस सिलिंडर में लगी आग, दो झुलसे

विज्ञापन
Fire in gas cylinder due to leakage, two scorched - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
लीकेज से गैस सिलिंडर में लगी आग, दो झुलसे
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कशिया गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया गांव में शुक्रवार सुबह खाना पकाते वक्त रसोई गैस लीकेज होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला व उसकी पड़ोस में रहने वाली एक युवती झुलस गई। लोगों ने स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कशिया गांव निवासी राजकुमार की पत्नी चंद्रकली (52) शुक्रवार सुबह घर में अकेली थी। चंद्रकली रसोई गैस पर खाना बना रही थी, तभी अचानक सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। आग की लपटों से घिरी चंद्रकली के चीखने पर मोहल्ले की शिवानी (17) पुत्री ताराचंद्र पहुंची। चंद्रकली को बचाने के चक्कर में शिवानी भी झुलस गई। उधर शोरगुल पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। शिवानी व चंद्रकली गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। दोनों को कशिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृहस्थी का समान भी जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें