फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे कुएं में लगी आग, सांस लेना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
Fire in dry well in Bharwari, difficult to breathe - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सूखे कुएं में लगी आग, सांस लेना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

भरवारी। भरवारी के शहीद गुलाब सेन नगर स्थित एक सूखे कुएं में जलती अगरबत्ती फेंकने से बुधवार सुबह आग लग गई। स्थानीय प्रशासन ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहीद गुलाब सेन नगर में एक सूखा कुआं है। वैवाहिक समारोहों में महिलाएं इस कुएं में पूजा करने जाती हैं। बताया जाता है कि बुधवार सुबह भी कुछ महिलाएं पूजा करने गई थीं। इन्होंने जलती हुई अगरबत्ती व दीपक कुएं में फेंक दिया। इसी के थोड़ी देर बाद कुएं में आग लग गई। भीतर भारी मात्रा में अनुपयोगी चीजें फेंकी गई थीं। इससे आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे मोहल्ले में धुआं ही धुआं हो गया। इससे लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत होने लगी। नगर पालिका परिषद कर्मचारियों ने टैंकरों से पानी डलवाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी अग्निशमन कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें