फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शॉर्ट सर्किट से चाऊमीन कारखाने में आग, धुएं में फंसे तीन नाबालिग श्रमिक बेहोश, सील

Tue, 13 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भर्ती म्योहरा गांव के श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली के म्योहरा गांव में शॉर्ट-सर्किट की वजह से सोमवार सुबह चाऊमीन कारखाने में आग लग गई। धुएं के बीच फंसे तीन नाबालिग मजदूर बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने खिड़की तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। भीतर रहे दो अन्य श्रमिक वहां से भाग निकले। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। देर रात श्रम विभाग और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जांच के बाद कारखाना सील कर दिया। संचालक पंजीकरण के कागज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

विनोद केसरवानी ने चाऊमीन का कारखाना चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजे मुख्य गेट के समीप तार में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते पूरे कारखाने में धुंआ व आग फैल गई। इससे कारखाना में मौजूद मजदूर चीखने-चिल्लाने लगे। मेन गेट पर आग लगने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की वजह से बाहर धुएं का गुबार ही दिख रहा था।
ग्रामीणों ने कारखाने की खिड़की तोड़कर बेहोश पप्पू की बेटी राधा (16), बेटा रवि (15) व रामसजीवन की बेटी संध्या (16) को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक भर्ती कराए गए लोगों की हालत में सुधार है। इसी बीच तभी वहां से दो श्रमिक निकल कर आबादी से दूर भाग गए। भुक्तभोगी विनोद केसरवानी ने पुलिस को यह नहीं बताया कि कारखाने में कितने लोग काम कर रहे थे। वह यही कहते रहे कि सब कुछ जल गया, नुकसान ज्यादा हुआ है।
विज्ञापन




-

दो दिन पहले बूंदी कारखाना में लगी थी आग
म्योहरा में ही नौ मई को वीरेंद्र केसरवानी के बूंदी कारखाना में आग लग गई थी। कारखाना में गांव के ही रोशन का 18 वर्षीय बेटा सुनील कढ़ाई में बूंदी बना रहा था। इस बीच तेल छलकने से भट्ठी में लगी आग की चपेट में आकर सुनील झुलस गया था। अभी उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

-

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भर्ती म्योहरा गांव के श्रमिक। संवाद

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भर्ती म्योहरा गांव के श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें