फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, मोबाइल शाप राख

Sat, 13 Jun 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा (कौशाम्बी)। अजुहा कस्बे में बृहस्पतिवार रात अचानक मोबाइल शाप धू-धूकर जल गया। धुंए का गुबार और लपटें देख अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार को घटना की जानकारी देते हुए लोगों ने बिजली आपूर्ति ठप कराने के बाद आग बुझाई। आग से दुकान में रखा करीब एक लाख का सामान राख हो गया।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव निवासी पवन सिंह अजुहा बाजार में मोबाइल शाप खोल रखा है। बृहस्पतिवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। आधी रात अचानक दुकान के भीतर से धुंए का गुबार और आग की लपटें देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की जानकारी दुकानदार को देते हुए उपकेन्द्र से बिजली आपूर्ति ठप कराई। इसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदार की मानें तो शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से दुकान में रखी नगदी, मोबाइल, इलेक्ट्रिक सामान आदि नष्ट हो गए। लगभग एक लाख की क्षति हुई है। घटना के बाद से भुक्तभोगी दुकानदार का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें