फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, खड़ी रही 45 मिनट

Wed, 01 May 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार रात कानपुर की तरफ से प्रयागराज जा रही मालगाड़ी के एक वैगन से आग की लपटों के साथ धुआं निकलता दिखा। बिदनपुर स्टेशन के समीप घटना की जानकारी होने पर लोको पायलट किसी तरह ट्रेन लेकर शुजातपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

झारझंड से एक मालगाड़ी में कोयला लादकर प्रयागराज की तरफ जा रही थी। रात करीब आठ बजे बिदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। लोको पायलट ने आग व धुआं निकलता देख रेलवे के वरिष्ठ अफसरों को खबर दी। कंट्रोल के आदेश पर मालगाड़ी को शुजातपुर रेलवे स्टेशन पर लाकर रोका गया।
इसके बाद सिराथू से पहुंचीं दो दमकल गाड़ियों से करीब 45 मिनट पानी की बौछार कर किसी तरह आग पर काबू पाकर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। घटना की वजह से पौन घंटे तक मालगाड़ी शुजातपुर स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें