फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मस्जिद की रखवाली कर रहे मौलाना पर जानलेवा हमला, तीन पर केस

Wed, 01 May 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गढ़ी बाजार स्थित मस्जिद के मौलाना पर सोमवार रात जानलेवा हमला किया गया। मौलाना को लोहे की रॉड से पीट कर मरणासन्न कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में मौलाना को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना के बारे में छानबीन की।
विज्ञापन

गढ़ी बाजार स्थित नूरी मस्जिद की देखभाल सदर कोतवाली के मवई केवट निवासी मो. तारिक करते हैं। तारिक के मुताबिक सोमवार रात वह मस्जिद के अंदर कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे तीन लोग लोहे की रॉड लेकर कमरे में घुस आए और सोते समय ही उन्हें पीटकर मरणासन्न कर दिया।
मौलाना के मुताबिक घटना में शामिल एक आरोपी हाथ में तमंचा लिए था। हमवार उन्हें मृत जानकार भाग निकले। किसी तरह बाहर निकलकर उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्राामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तारिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित मौलाना की तहरीर पर करारी कोतवाली के म्योहर निवासी अनवार व गढ़ी बाजार के इरफान व दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


घटना के पीछे पड़ोसी से मेलजोल
स्थानीय लोग व पुलिसकर्मी हमले के पीछे मौलाना का पड़ोस में रहने वाली युवती से बढ़ते मेलजोल को प्रमुख कारण मान रहे हैं। लोगों में चर्चा रही कि इसी युवती का प्रेम-प्रसंग म्योहर गांव के अनवार से भी है। इसी बात पर दोनों के बीच तनातनी रहती है।
पुलिस भी प्रथम दृष्टया जांच के बाद इसी रार को घटना का कारण मान रही है। अनवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है, जिससे हमले के पीछे का सच सामने आ सके।
विज्ञापन


मौलाना को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे आशनाई की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
धीरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष परिश्चमशरीरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें