फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शॉर्ट-सर्किट से जन सेवा केंद्र में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
टेंगाई चौराहे पर जनसेवा केंद्र में लगी आग। संवाद - फोटो : :पदक के साथ यूपी टीम में शामिल सैफई कॉलेज के खिलीड़ी ।
विज्ञापन
सिराथू तहसील के टेंगाई चौराहा स्थित सहज जन सेवा केंद्र में बुधवार भोर शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की जद में आने से 2.10 लाख नकदी समेत कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टेंगाई गांव निवासी आल्हा कुमार ने स्थानीय चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र खोल रखा है। इसी में वह फोन, चार्जर समेत अन्य सामान बेचते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार की रात भी वह खाना पीना खाकर सो गए। बुधवार भोर करीब चार बजे शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई।
आग की लपटें व धुएं के गुबार से जब आल्हा की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए बाहर भागे। आग की लपटों को उठता देख आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लेकिन, तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक दुकान में रखी 2.10 लाख रुपये नकदी, तीन कंप्यूटर, प्रिंटर, वाईफाई, 25 मोबाइल फोन, इन्वर्टर और बैटरी जलकर राख हो गई। सूचना के बाद आई पुलिस घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें