फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कूड़े की चिंगारी से गोशाला में लगी आग, मवेशी झुलसे

Thu, 15 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में बुधवार को कूड़े की निकली चिंगारी से गोशाला में आग लग गई। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक छप्पर समेत सामान जलकर राख हो गया। साथ ही मवेशी भी झुलस गए।
विज्ञापन

कसेंदा गांव निवासी किसान लाल सिंह ने तालाब के समीप स्थित अपनी गोशाला में मवेशी भी पाल रखा है। लाल सिंह के मुताबिक तालाब में गांव के लोग कूड़ा कचरा फेंकते हैं। बुधवार दोपहर किसी ने चूल्हे से निकली राख को तालाब में फेंक दिया। थोड़ी देर बाद चिंगारी से गोशाला में रखी लकड़ी, उपले सहित छप्पर जलने लगे।
इस दौरान आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही परिजन गोशाला पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक हजारों रुपये कीमती सामान के साथ ही मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें